बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों और आगामी पर्वों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सभी सीओ, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सहानुभूतिपूर्वक सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, सम्मन-वारंट की तामील और गवाहों की समय पर पेशी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.