आरा, मई 22 -- आरा, हमारे संवाददाता। शहर के न्यू पुलिस लाइन में सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन स्कूल के समीप एवं जापानी फार्म क्षेत्र में बने मकानों को जेसीबी से तोड़कर हटाया गया। आरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी अंकिता सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक विष्णुदेव सिंह समेत नगर निगम की टीम एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...