पुलिस लाइन में सजी योग की महफिल
झांसी, जून 18 -- झांसी। गांव से शहर तक अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियों तेज हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस लाइन में योग की महफिल सजी। जिसमें अफसर-कर्मचारियों ने अनुलोम-विलोम, प्राणायाम किया। योग से निरोग रहने की कला सीखी। गुरुवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय में तैनात अफसर-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। इस दौरान योग से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों से अवगत कराया गया। स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर उनके सही अभ्यास की जानकारी भी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर किया योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.