बस्ती, जनवरी 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस लाइन बस्ती में रविवार को वामा सारथी की अगुवाई में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के लिए होम्योपैथिक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अफसरों, कर्मियों व उनके परिजनों का चिकित्सय परीक्षण करने के साथ दवा का वितरण भी किया गया। सीओ लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कैम्प में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया। उन्हें नि:शुल्क हेल्थ चेकअप के साथ ही परामर्श और औषधि भी चिकित्सकों की टीम ने प्रदान की। शिविर में सामान्य चिकित्सा, नेत्र जांच, रक्तचाप, मधुमेह तथा अन्य सामान्य रोगों की स्क्रीनिंग शामिल रही। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों ने वामा सारथी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को नियमित बनाने रखने का आग्रह किया, जिससे नियमित हेल्थ चेकअप का लाभ मिल सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.