बस्ती, जून 15 -- बस्ती, हिटी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग शिविर लगा। शिविर का आयोजन सीओ लाइन व आरआई की देखरेख में हुआ।योग प्रशिक्षक आदित्य नारायण ने साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शिथिलीकरण की विधियों का प्रशिक्षण दिया। उपस्थित पुलिस बल को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व, मानसिक तनाव से मुक्ति, शारीरिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के विभिन्न आसनों और प्राणायामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि योग न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि कर्तव्य के प्रति मानसिक रूप से अधिक सतर्क और एकाग्र बनाता है। यह भी पढ़ें- योग महोत्सव सप्ताह के तहत राजकीय महाविद...