कोडरमा, अप्रैल 4 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। पुलिस लाइन चंदवारा में एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशन में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से तीन दिवसीय मेडिटेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी ने किया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी।कार्यक्रम के पहले दिन के प्रथम सत्र में हर्टफुलनेस संस्था, रांची के प्रशिक्षित योग एवं ध्यान विशेषज्ञ राजेंद्र प्रसाद और अनुज कुमार वैद्य ने उपस्थित पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को ध्यान, प्राणायाम और मानसिक संतुलन के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.