शामली, जनवरी 5 -- पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस वेलफेयर योजना के अंतर्गत पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए मासिक होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में निशुल्क मासिक होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों तथा उनके परिवारजनों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया और आवश्यक होम्योपैथिक औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने सामान्य रोगों, मौसमी संक्रमणों एवं जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में परामर्श दिया। पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। एसपी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.