बलरामपुर, अप्रैल 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के प्रशिक्षण केंद्र रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 362 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। पूरे परेड ग्राउंड में अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार) कुंतल किशोर का पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और 13 टोलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 362 प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता और ड्रिल की उत्कृष्टता की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन्स में दीक्षांत परेड संपन्न, प्रशिक्षुओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.