कुशीनगर, जुलाई 11 -- कुशीनगर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश यादव 35 शनिवार को सुबह बिस्तर पर अचेत मिला। उसे इलाज के साथी पुलिसकर्मी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मऊ जिले के मधुबन थानांतर्गत शिकरीकोल निवासी राम सूरत यादव का पुत्र दिनेश यादव 2016 बच का सिपाही था। जिले में 10 साल से उसकी तैनाती थी। 11 महीने से वह पुलिस लाइन में था। इससे पहले वह पी आर वी में तैनात था।शनिवार को सुबह गंगा बैरक से अन्य पुलिसकर्मी बाहर निकले लेकिन वह बिस्तर पर ही पड़ा था। अधिकारियों के निर्देश पर अन्य साथियों ने उसे जगाने का प्रयास किया मगर वह अचेत था। आनन फानन उसे लाद कर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चेक अप के बाद डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...