बदायूं, अप्रैल 16 -- पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात हृदेश कठेरिया की अध्यक्षता में एएचटीयू व विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में महिला व बाल सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल, पोक्सो मामलों में 24 घंटे के भीतर सूचना देने, बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, बाल विवाह व भिक्षावृत्ति की रोकथाम पर चर्चा की गई। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस पेंशनर्स की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन, चिकित्सा सुविधा और लंबित प्रकरणों से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं। एसपी देहात ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...