पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, भूमि पूजन हुआ
मेरठ, अगस्त 27 -- पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कैंसर स्क्रीनिंग एवं रेफरल सेंटर बनाया जाएगा। केंद्र के भवन निर्माण और उपकरणों की खरीद पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च होंगे। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की सांसद निधि से बनने वाले इस केंद्र में पुलिसकर्मियों के साथ आम नागरिकों को भी कैंसर की प्रारंभिक जांच की सुविधा मिलेगी। जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर मरीजों को आगे के उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजा जाएगा। बुधवार को सेंटर के नवीन भवन के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अन्य अतिथियों ने ममता, गुड्डी समेत कई आशा कार्यकर्ताओं को चिकित्सा किट प्रदान की। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मेरठ पुलिस लाइन प्रदेश की पहली पुलिस लाइन होगी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.