इटावा औरैया, जून 6 -- इटावा। कानपुर देहात के रहने वाले हेड कांस्टेबल का शव शनिवार सुबह पुलिस लाइन परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कानपुर देहात के थाना अमराहट क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 41 वर्षीय अजीत सिंह यादव वर्ष 2005 बैच के पुलिसकर्मी थे। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस वर्तमान में वह इटावा पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी कर रहे थे। बताया गया कि करीब दस द...