मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। जिला गंगा समिति द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पुलिस लाइन में बुधवार को प्रशिक्षु आरक्षियों की उपस्थिति में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं नदी संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नदियों के संरक्षण, स्वच्छता के महत्व तथा मानव की आदतों में सुधार कर स्वच्छ जीवनशैली अपनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित प्रशिक्षु आरक्षियों ने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता एवं अविरलता की शपथ ली। साथ ही 'रन फॉर रिवर' मैराथन में सहभागिता करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.अवनीन्द्र पाण्डेय ने गंगा नदी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जिला परियोजना अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.