पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को फिट रहने के लिए बनेगा जिम
देवरिया, मई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस कर्मियों को स्वच्छ व शरीर से फिट रहने के लिए पुलिस लाइन में जिम बनेगा। भवन निर्माण के लिए शनिवार को पुलिस लाइन भूमि पूजन कराया गया। 20 लाख रुपये की लागत से इस भवन व जिम का निर्माण कराया जाएगा। जिनके कंधों पर लोगों की सुरक्षा है, उनकी दिनचर्या का कोई समय निर्धारित नहीं है। अधिकांश पुलिस कर्मियों की दिनचर्या ठीक न होने के चलते वह शरीर से फिट नहीं रह पाते हैं। किसी का पेट निकल जाता है तो कोई बीमारी की चपेट में आ जाता है। समय-समय पर उन्हें स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स भी दिए जाते हैं। प्रत्येक दिन योगा करने की भी सलाह दी जाती है, लेकिन कहीं समय तो कहीं व्यवस्था न होने के चलते उन्हें दिक्कत होती है। लेकिन देवरिया पुलिस लाइन में अब पुलिस कर्मियों को फिट व स्वस्थ्य रहने के लिए जिम की सुविधा मिलेगी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.