गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. राजेंद्र राजपूत और एसपी डा. ईरज राजा की मौजूदगी में रविवार को पुलिस लाइन में पेरिफेरल ओपीडी तीन का शुभारंभ किया। अब पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को होम्योपैथिक दवा मिलेगा। पुलिस अधीक्षक ने होम्योपैथिक दवाओं की महत्ता एवं रोगों को जड़ से ठीक करने की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक समग्र चिकित्सा विधा है। प्राचार्य डा. राजेंद्र राजपूत ने जन सामान्य को इस चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने की अपील की। यह ओपीडी में सेवाएं सुबह 10:00 बजे से 01:00 बजे तक ली जा सकती है। बीमारियों से निजात के लिए प्रतिदिन सेवा दी जाएगी। इस दौरान डा. अतुल श्रीवास्तव, इंटर्न प्रभारी डा. अवधेश प्रताप सिंह, प्रवक्ता डा. प्रणेश कुमार सिंह, हाउस फिजिशियन डा. आनंद दुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.