साहिबगंज, फरवरी 11 -- साहिबगंज। दीप नेत्र अस्पताल (साहिबगंज)के सौजन्य से गुरुवार को यहां पुलिस लाइन में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। सुबह 10.30 बजे एसपी अमित कुमार सिंह शिविर का उद्घाटन करेंगे। शिविर का आयोजन जिला पुलिस एसोसिएशन व पुलिस मेंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। लोहंडा स्थित दीप नेत्र अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर व टीम जिले के करीब 200 पुलिस पदाधिकारी व जवानों के नेत्र जांच कर आवश्यक सलाह देंगे। जरूरत होने पर कुछ पुलिसकर्मियों को चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह में दीप नेत्र अस्पताल के निदेशक डॉ. कुलदीप कुमार के अलावा मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा,मेजर रोहित कुमार दुबे आदि मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.