शामली, मई 23 -- शामली। पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, महिला आरक्षियों एवं उनके परिवारजनों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम द्वारा लोगों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान दृष्टिदोष, आंखों में जलन, कमजोरी एवं अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा दैनिक जीवन में आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुल...