पुलिस लाइन में दरोगा के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि
हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जढ़ुओ ओपी के प्रभारी अवर निरीक्षक कौशल किशोर के निधन के बाद शव को सदर अस्पताल में बीते रात पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह शव को पुलिस लाइन लाया गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पुरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। मौके पर मौजूद एसपी विक्रम सिहाग,सदर 1 एसडीपीओ सुबोध कुमार, लाइन डीएसपी पवन कुमार, सार्जेंट संतोष कुमार नितेश कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं उनके स्वजन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात उनके स्वजन के द्वारा शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। वह खगड़िया जिले के रहने वाले थे। पुलिस लाइन में दरोगा के पार्थिव शरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.