देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात महिला फालोवर की शनिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भटनी थाना क्षेत्र के भटनी खास की रहने वाली शकुन्तला देवी पत्नी स्व.रामकुमार पुलिस लाइन में फालोवर थीं, परिजनों के अनुसार उनकी तबीयत रात को अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...