बागपत, मार्च 1 -- पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल प्रत्यक्ष की मधुमेह बीमारी के चलते देर रात में मौत हो गई। मूल रूप से अंबेडकर नगर कॉलोनी, थाना जनकपुरी, सहारनपुर पिछले एक वर्ष से पुलिस लाइन में तैनात थे। सब इंस्पेक्टर नाथीराम ने बताया कि बीते कुछ समय से वह मधुमेह से पीड़ित चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सको ने उसको उपचार दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने भी शोक व्यक्त किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.