आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़। पुलिस लाइन में डीआईजी सुनील कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ताइक्वांडो इंडोर हॉल का उद्घाटन किया गया। लगभग 40 बालिकाओं को येलो बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। डीआईजी ने कहा गया कि ताइक्वांडो जैसे सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण से विशेष रूप से बालिकाओं में आत्म-सुरक्षा की भावना विकसित होती है। जिससे उनका मानसिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक विकास सुनिश्चित होता है। वे स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। इस अवसर पर सौम्या गौतम, आध्या यादव, दिव्या यादव, सिद्धि विश्वकर्मा, आकृति सिंह, सौम्या पटेल, सौम्या यादव, दीपांशी गुप्ता, आध्या सिंह, सानवी यादव, श्रुति गौतम, रित्वी गुप्ता सहित अन्य बालिकाओं को प्रमाणपत्र और येलो बेल्ट प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.