मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- एसएसपी व नगर पालिका चेयरपर्सन ने पुलिस लाइन में परेड ग्राउंट की दर्शक दीर्घा में नवनिर्मित टीन शैड को उद्घाटन किया। शनिवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा व नगर पालिका चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरुप द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में नव निर्मित टीन शैड का विधिवत उदघाटन किया गया। इस टैनशैड का निर्माण परेड ग्राउन्ड की दर्शक दीर्घा में किया गया है जिससे परेड ग्राउन्ड में होने वाले विभिन्न आयोजनों में आने वाले दर्शकों को सुविधा हो तथा बारिश व धूप इत्यादि से बचाव हो सके। इस अवसर पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...