वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार शाम करीब चार बजे निर्माणाधीन जी-12 भवन पर काम कर रहा मजदूर छठीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई। वह बालू चढ़ाने के दौरान फिसल गया था। कैंट पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पुलिस लाइन में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गुरुवार को निर्माण स्थल पर बकेट क्रेन के जरिए बालू ऊपर भेजा जा रहा था। इसी दौरान काम कर रहे अररिया (बिहार) के जॉकीहाट सिसोना टोला निवासी 21 वर्षीय मजदूर मोहम्मद इफ्तिखार का संतुलन बिगड़ गया और वह क्रेन में फंसते हुए छठीं मंजिल से सीधे नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ठेकेदार ने उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी...