पुलिस लाइन में गार्ड-कमांडर पर नशे में सिपाही ने तान दी इंसास
मेरठ, मई 16 -- मेरठ पुलिस लाइन में मामूली कहासुनी के बाद नशे में धुत सिपाही ने गार्ड-कमांडर हेड कांस्टेबल पर इंसास राइफल तान दी। इस दौरान बाकी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से राइफल को कब्जे में लिया। मामले में तुरंत ही अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद आरोपी सिपाही का मेडिकल कराया गया। डॉक्टरी परीक्षण में एल्कोहल की पुष्टि की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। मेरठ पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की ड्यूटी चल रही है और वह गार्ड कमांडर है। इनका काम लाइन से लगाई जाने वाली ड्यूटी लगाना और निगरानी करने का होता है। शुक्रवार रात को हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। इस दौरान ड्यूटी बदलने को लेकर कांस्टेबल हेमंत भड़क गया और गाली गलौज कर दी। उस समय तो कुछ साथी पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.