मेरठ, मार्च 5 -- मेरठ। होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद गुरुवार को मेरठ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक अंदाज में कपड़ा फाड़ होली खेली। इस दौरान पुलिस महकमे में जमकर गुलाल उड़ा और डीजे की धुन पर रंगरूटों ने जमकर धमाल मचाया। जिले के सभी थानों से लेकर रिजर्व पुलिस लाइन तक होली का उत्साह देखने को मिला। परेड ग्राउंड में सुबह करीब 11 बजे डीजे की थाप पर रंगरूटों का हुल्लड़ शुरू हुआ। ढोल-ताशों की आवाज और फिल्मी होली गीतों पर रंगरूट जमकर झूमे। मस्ती में रंगरूटों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए और मैदान में भरे पानी व कीचड़ में गिराकर होली खेली। कार्यक्रम में एडीजी जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी रंगों में सराबोर नजर आए। जैसे ही एस एसपी अविनाश पांडेय पुलिस लाइन पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.