मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मिटिंग में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने डीजीपी के सर्रकूलर को सभी अधिनस्थ अधिकारियों व थाना प्रभारियों को पढकर सुनाया और उनके अनुपालन के निर्देश दिए। क्राइम मिटिंग में आगामी ईद व नवरात्र पर पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए गए। क्राइम मिटिंग के समाप्त होने पर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन से शिवचौक तक पैदल मार्च किया। मंगलवार को पुलिस लाइन में क्राइम मिटिंग आयोजित की गयी। क्राइम मिटिंग में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने डीजीपी के सर्रकूलर को सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को पढकर सुनाया। उन्होने बताया कि पुलिस मुठभेड की लिखापढी को पुलिस बडी सावधानी के साथ करे। आईजीआएस में पुलिस त्वरित कार्रवाई करे। ताकि जनपद की रेंक आईजीआरएस निस्तारण में अव्वल रहे। इसके अलावा...