बुलंदशहर, मार्च 3 -- बुलंदशहर। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पूर्ण विधि-विधान से होलिका दहन किया। सोमवार रात को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में एसएसपी ने वहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उसके पश्चात होलिका दहन किया। पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजनों ने होलिका में जौ भूनकर अपने परिचितों-परिजनों को दिए। एसएसपी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.तेजवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.