पुलिस लाइन में कराया कामन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास
लखीमपुरखीरी, जून 16 -- योग सप्ताह के अवसर पर योग वेलनेस सेंटर खीरी टाउन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार के मार्गदर्शन व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह के संयोजन में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक योगी कुलदीप वर्मा, अमित कुमार, योग सहायक सीमा देवी ने पुलिस अधिकारियों, जवानों व लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया। प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार भाटी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। तनाव व चिंता में कमी आती है। कॉमन योग प्रोटोकॉल के महत्व व स्वस्थ वृद्धावस्था में योग की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह: रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.