पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त सिपाहियों के बीच शनिवार को एक दिवसीय एड्स जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान सीएस के निर्देश पर एड्स कंट्रोल सोसायटी की तीन सदस्यीय टीम ने सिपाहियों को इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही इससे बचाव के उपाय भी सुझाए। इस दौरान लाइन डीएसपी आलोक कुमार ने सिपाहियों से टीम की ओर से बताई गई बातों के अनुपालन के साथ समाज को जागरूक बनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...