उन्नाव, मार्च 18 -- उन्नाव, संवाददाता। पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन को और मजबूत करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित आरटीसी कोर्स की इंडोर परीक्षा का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने स्वयं परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में चल रहे आरटीसी की इंडोर परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन और व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराई जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षुओं को भी ईमानदारी और अनुशासन के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.