हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। शहर स्थित पुलिस लाइन मस्जिद में रविवार को रमजान के 18वें रोजे के मौके पर नमाजियों द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। हर साल रमजान के पवित्र महीने में मस्जिद के नमाजियों की ओर से सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया जाता है। इफ्तार से पहले मस्जिद के इमाम हाफिज साबिर अली ने मगरिब की नमाज अदा कराई। इसके बाद सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इस अवसर पर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ भी की गई। इफ्तार में हाफिज साबिर अली, मो. अतीक, मो. शकील, अहमद मुबीन, अब्दुल रकीब, मो. परवेज, फहीम खान, अली, हसीन अहमद, मो. खालिद, मो. लईक, आफताब, नवेद, उबैद, जेद समेत सैकड़ों रोजेदार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...