पुलिस लाइन भी नहीं सुरक्षित, दरोगा के आवास से लाखों की चोरी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस लाइन स्थित एक दरोगा लिपिक के सरकारी आवास से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दारोगा की तहरीर पर संदेह के आधार पर एक दूधिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस लाइन के आवास संख्या-15 में रहने वाले उप निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक शुभम त्रिवेदी ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर देकर बताया कि सात जुलाई को ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने घर की अलमारी खोली तो उसमें रखे जेवर और नगदी गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी सामान नहीं मिला। तहरीर में चोरी गए सामान में तीन सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, चार जोड़ी कान के झाले, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.