पुलिस लाइन पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित
बदायूं, मई 31 -- मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के कारण जिले में भारी तबाही देखने को मिली। आंधी के प्रचंड वेग से इंदिरा चौक-कचहरी रोड पर पुलिस लाइन के सामने एक विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। इसी तरह शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह मुख्य सड़कों पर पेड़ और उनकी भारी शाखाएं टूट-टूट कर गिर गईं। इसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और जगह-जगह लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीर घंटों फंसे रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.