बस्ती, जून 20 -- बस्ती। पुलिस लाइन बस्ती के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर योग प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। सीओ लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक आदित्य नारायण ने योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और शिथिलीकरण की विधियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होनें उपस्थित पुलिस बल को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व, मानसिक तनाव से मुक्ति, शारीरिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता आदि के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सकारात्मक जीवन का आधार है योग यह भी पढ़ें- डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया प्राणायाम और ध्यान यह भी पढ़ें- खिलाडियों को स्टेडियम में योगाभ्यास कराकर निरोगी बनने को दिये टिप्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...