गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के छावनी लाइन स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 21 जून को सुबह छह बजे से योग दिवस मनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यहां पर जिलाधिकारी समेत, फाउण्डेशन, संस्थान एवं एसोसिएशन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। विद्यालयों के स्कूली बच्चे भी प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर शनिवार को पूर्वाभ्यास किया गया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शनिवार को गाजीपुर में व्यापक स्तर पर पूर्वाभ्यास कराया गया। जिले का मुख्य योग शिविर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरा प्रमुख योग शिविर सैदपुर में आयोजित होगा, जहां मंडल आयुक्त मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन ग्राउंड मे...