बागपत, मई 26 -- बागपत। पुलिस लाइन के पास वन क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इससे धुआं पुलिस लाइन से लेकर कलक्ट्रेट तक पहुंचने से अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बागपत पुलिस लाइन के पास काफी एरिया वन क्षेत्र का है। मंगलवार दोपहर अचानक वन क्षेत्र में आग लग गई। आग लगते ही पेड़-पौधे जलने लगे। पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट में धुआं घुसने से अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह भी पढ़ें- तीन दिन से धधक रहे मनोरा रेंज के जंगल, वन विभाग के दावे फेल फायर कर्मियों को जैसे ही आग लगने का पता चला, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल की टीमें मौके प...