भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज-भदोही मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन के पास शनिवार की रात लगे भयंकर जाम में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम के झाम में फंसे लोग घंटों हैरान होते रहे। पुलिस कर्मियों की सक्रियता से जाम समाप्त हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। लगन में शादी लान के बाहर जाम लगना आम बात हो गई है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस लाइन के पास रात करीब 9:30 बजे भयंकर जाम लग गया। जाम लगते ही दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते वाहनों का चक्का जहां-तहां थमने लगा। शादी में जाने वालों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। ट्रक, बस और डंफर तो अपनी दिशा में खड़े रहे लेकिन कार, बाइक, आटो और इ-रिक्शा को लोग जल्दी जाने की होड़ में गलत ढंग से खड़ी कर दिए थे। इसके चलते भयंकर जाम की स्थि...