पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं की बेहतरी के निर्देश
कौशाम्बी, जून 12 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, कार्यकुशलता और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। परेड के दौरान जवानों की दौड़, पीटी एवं टोलीवार ड्रिल कराई। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही गणना कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय व पुलिस बैरकों का भी विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अनुशासन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.