पुलिस लाइन की परेड में थानेदारों की तलाश
बरेली, अप्रैल 11 -- पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का शुक्रवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी की शुचिता, समन्वय एवं प्रदर्शन का गहन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को पुलिस लाइन की परेड के दौरान एसएसपी ने वहां मौजूद इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों से एक-एक करके बात की। सभी कार्यशैली की जानकारी लेने के साथ ही बातचीत कर उनके व्यवहार को भी परखा। कहा जा रहा है कि थाना प्रभारी बनाने के लिए एसएसपी ने यह सारी कवायद की। परेड के उपरांत एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए आदेश कक्ष (ओआर) का विशेष रूप से जायजा लिया। इस दौरान रजिस्टरों की पेशी का निरीक्षण कर अभिलेखों की पूर्णता और अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरटीसी (रिक्रूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.