पीलीभीत, फरवरी 7 -- होम्योपैथिक विभाग की ओर से पुलिस परिवारों के लिए वामा सारथी के सहयोग से पुलिस लाइन अस्पताल में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 70 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गईं तथा आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ. निधि सिंह ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी। फार्मासिस्ट अनुराधा द्वारा दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान वार्ड बॉय केशव, आउटसोर्सिंग कर्मी तिलकराम, योग प्रशिक्षक गीता एवं अशोक ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। वहीं पुलिस विभाग की ओर से रूपा सहित अन्य कर्मियों ने भी शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.