शाहजहांपुर, अप्रैल 26 -- पुलिस लाइन्स में वर्ष 2026 की दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बरेली मंडल के मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे एवं जेल अधीक्षक जितेंद्र प्रताप तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, तालमेल और दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकगण प्रभावित हुए। अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस को मुरादा...