फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- पुलिस लाइंस में तैनात एक हेड कांस्टेबिल की बीमारी के चलते ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिला कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज के गांव स्माइलपुर निवासी 39 वर्षीय इरफान पुत्र मोहम्मद इकराम पुलिस विभाग में 2006 में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे हेड कांस्टेबिल के पद पर तैनात थे। वे वर्ष 2021 में जिले में आए थे और पिछले एक साल से पुलिस लाइंस में तैनात थे। लीवर में परेशानी के चलते रविवार शाम को उन्हें ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर वार्ड में रेफर कर दिया। सोमवार देर रात 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.