लखनऊ, जून 28 -- यूपी पुलिस के सभी अनुभागों को लगातार अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। पुलिस रेडियो विभाग को डिजिटल मोबाइल सेटों की खरीद के लिए गृह विभाग ने 31.70 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।पुलिस रेडियो विभाग में एनालाग वीएचएफ रेडियो सेटों को डिजिटल वीएचएफ रेडियो सेटों से बदला जा रहा है। गृह विभाग ने इस प्रक्रिया में शेष रह गए 12 जिलों के लिए 3810 वीएचएफ डिजिटल बेस/मोबाइल रेडियो सेट तथा 4575 वीएचएफ डिजिटल हैंड हेल्ड रेडियो सेट की खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है।गृह विभाग ने इसके साथ ही प्रमुख आयोजनों, मेलों, पर्व, त्योहार व कानून-व्यवस्था की दृष्टि से नौ टीथर्ड ड्रोन खरीदने के लिए 4.98 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सुरक्षा मुख्यालय के माध्यम से इन ड्रोन की खरीद की जा...