कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करने के मामले में आरोपी मो. अफजल ने जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी। गुरुवार को अर्जी पर सुनवाई होनी थी लेकिन पुलिस रिपोर्ट न आने से अभियोजन की ओर से समय की मांग की गई। जिला जज ने अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख तय कर दी है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...