इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इटावा। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने डीएम को शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की आख्या प्रेषित की थी। समीक्षा के बाद डीएम ने शहर के पुरबिया टोला निवासी महेश सिंह वर्मा के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कदम लोक शांति, सुरक्षा और लोक कल्याण के दृष्टिकोण से उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.