फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- जिला पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर छह दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसमें एक वांछित अभियुक्त शामिल है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन पुलिस वांछितों की तलाश में अभियान चला रही है। पुलिस का वांछितों की तलाश में अभियान देर रात 12 बजे शुरू हुआ। पुलिस के अभियान के दौरान क्षेत्रों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। अभियान के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने चार, दक्षिण ने चार, रसूलपुर ने दो, रामगढ़ ने पांच, टूंडला ने आठ, पचोखरा ने दो, नारखी ने दो, नगला सिंघी ने दो, रजावली ने दो, सिरसागंज ने नौ, नसीरपुर ने चार, शिकोहाबाद ने 12, मक्खनपुर ने दो, खैरगढ़ ने एक, जसराना ने पांच, फरिहा ने पांच, एका ने एक, मटसैना ने तीन, लाइनपार ने पांच, बसई मोहम्मदपुर ने दो को हिरासत में लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.