कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अधिवक्ता राजाराम वर्मा हत्याकांड मामले में विवादित जमीन का एग्रीमेंट करने वाली अधिवक्ता की बहू रेखा वर्मा को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। फिलहाल वह जेल में है। मुंबई से गिरफ्तारी के बाद शहर लाई गई रेखा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे रंजिशन फंसाया गया है। उधर, पूछताछ के लिए अधिवक्ता कोतवाली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। गंगानगर हाउसिंग सोसाइटी के राजाराम वर्मा की 22 दिसंबर 2021 को जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। बेटे नरेंद्र देव ने एनआरआइ सिटी के निदेशकों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में चौबेपुर निवासी रोहित और दिलनियाज को हत्यारोपित मानते हुए गिरफ्तार किया था, जबकि चार लाख रुपये की सुपारी देने में अंकित यादव को भी जेल भेजा गया था। इसके बावजूद जांच से असंतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.