कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर, संवाददाता बंजर भूमि पर किया गया कब्जा हटवाने मंगलवार को धुमाई गांव पहुंची पुलिस व राजस्व टीम से अभद्रता महंगी पड़ गई। मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। आठ नामजद व कई अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।सिराथू तहसील क्षेत्र के धुमाई गांव में बंजर भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार विनय कुमार पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम के साथ कब्जा हटवाने गए थे। इस दौरान कब्जेदारों ने टीम से अभद्रता की थी। खुद ही छप्परनुमा मकान को आग के हवाले कर दिया था। ताकि, दहशत में आकर टीम वापस लौट जाए। किसी तरह पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया था। मामले में हलका लेखपाल संदीप कुमार की तहरीर पर आरोपी दीपक, करन, साधना, सोमवती, बाबूलाल, ऊदल, आल्हा और मलखान समेत आठ नामजद व दर्जनों अ...