पुलिस मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह
इटावा औरैया, मई 22 -- इटावा। पुलिस मॉडर्न स्कूल में समर कैंप-2026 का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसएसपी की पत्नी व वामा सारथी इटावा की अध्यक्ष रीना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर समर कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग शारीरिक व मानसिक विकास के लिए करना चाहिए। ऐसे कैंप बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं। सीओ आयुषी सिंह ने बच्चों को खेलों के साथ-साथ योग को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने बताया कि यह 10 दिवसीय समर कैंप पुलिस परिवार के बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- गोल्डन बैल्स इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ कैंप में खेल गतिविधियाँ, रचनात्मक गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.