मुरादाबाद, फरवरी 17 -- शहर के कांठ रोड स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ 24वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रमेश प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में बच्चों का पुस्तकों से जुड़ाव बेहद आवश्यक है, क्योंकि पुस्तकें ज्ञान के साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानाचार्य ज्योति सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षिक रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से मेले का आयोजन एक्सेल वर्ल्ड के सहयोग से किया गया है। मेले में विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से प्रेम आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को विकसित करता है। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। मेले को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.